अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा की ये गलती टीम इंडिया को पड़ेगी भारी? एक नहीं वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों के छोड़े कैच

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की फील्डिंग निराशाजनक रही। उन्होंने मैच के दौरान रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़कर टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma Dropped Catch:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। इस अहम मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में यह निर्णय टीम के लिए सही साबित होता नजर नहीं आया। खराब फील्डिंग और छूटे हुए कैचों ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं और वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत मिल गई।

पावरप्ले में भारत की खराब फील्डिंग

मैच के शुरुआती छह ओवरों में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा से दो आसान कैच छूट गए, जिसका फायदा वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरी तरह उठाया। इन गलतियों की वजह से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मैदान पर निराश नजर आए।

5वें और 19वें ओवर में छूटे अहम कैच

पहली घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली। जसप्रीत बुमराह की धीमी गेंद पर रोस्टन चेज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में ऊंची चली गई। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े अभिषेक शर्मा कैच के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन आसान मौका गंवा बैठे। उस समय चेज 8 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद 19वें ओवर में भी अभिषेक से एक और गलती हुई। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने शॉट खेला, जिसे डीप मिड विकेट पर अभिषेक पकड़ नहीं सके। लगातार दो कैच छूटने से भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

चेज और होप ने दिलाई मजबूत शुरुआत

जीवनदान मिलने के बाद रोस्टन चेज और शाई होप ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 68 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। होप ने 33 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। उन्हें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं चेज 10 ओवर के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और टीम की पारी संभाले रखी।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR