Abhishek Sharma Record: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया। जिसमें अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक ने शतकीय पारी खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इस शतक के दौरान उन्होंने क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों का सामना करते हुए 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली।अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।
अभिषेक के आगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। उन्होंने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक ने अपनी आतिशी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे किए। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक लगाया है। अभिषेक के अलावा, विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली। उसके अलावा ट्रेविस हेड ने 37, इशान किशन ने 25 और हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने 57, समीर रिजवी ने 41, केएल राहुल ने 37, ट्रिस्टन स्टब्स ने 27, आशुतोष शर्मा ने 14 रन बनाए। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा ने 4, हर्ष दुबे ने 3, साकिब हुसैन ने 1 और दिलशान मदुशंका ने 1 विकेट चटकाए।