अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने टी20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Abhishek Sharma Creates T20I History: भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली गेंद पर छक्का लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

Abhishek Sharma Creates T20I History: भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया है। टी20 आई में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

एशिया कप के पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए छक्के से शुरुआत किया। अभिषेक शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़कर अपनी पारी का आगाज किया। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 30 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

टी20I पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ते भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज का नाम गेंदबाज का नाम स्थान वर्ष
रोहित शर्मा आदिल राशिद अहमदाबाद 2021
यशस्वी जायसवाल सिकंदर रज़ा हरारे 2024
संजू सैमसन जोफ्रा आर्चर मुंबई (WS) 2025
अभिषेक शर्मा हैदर अली दुबई 2025

रोहित शर्मा (अहमदाबाद 2021 में इंग्लैंड के विरुद्ध), यशस्वी जायसवाल (हरारे 2024 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध) और संजू सैमसन (मुंबई 2025 में इंग्लैंड के विरुद्ध) के बाद टी20I पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले अभिषेक शर्मा टी20 आई क्रिकेट इतिहास के चौथे भारतीय बन गए हैं।

रन चेज में पहली गेंद पर जड़ा छक्का

अभिषेक शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। यह पहली बार है जब कोई भारतीय बल्लेबाज ने रन चेज के दौरान पहली गेंद पर छक्का लगाया हो। इससे पहले सभी बल्लेबाजों ने पहली पारी में ऐसा कारनामा किया है।

मुकाबले का हाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 57 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। यूएई के लिए सबसे ज्यादा रन अलीशान शराफू ने बनाए। शराफू ने 22 रनों की पारी खेली। वहीं मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में भारत ने महज 4.3 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। अभिषेक ने 30, शुभमन ने 20 रन बनाए।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप