शाहीन शाह अफरीदी को पहली गेंद पर छक्का लगाकर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान पर बिजली बने अभिषेक, शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास, अब शर्मा जी...

India vs Pakistan: पाकिस्तान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक ली। इस दौरान उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma Record: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 सुपर-4 राउंड के मैच में 6 विकेट से शिकस्त दी। इस टूर्नामेंट में ये दूसरी बार है, जब भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई हो। फिलहाल सुपर-4 राउंड के मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो टी20 नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन की विस्फोटक पारी खेली।

पहली गेंद पर जड़ा छक्का रचा इतिहास

पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का टारगेट सेट किया। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने के लिए भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक ली। वहीं, पाकिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर शाहीन शाह अफरीदी आए। इस दौरान उन्होंने शाहीन की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगा दिया।

शाहीन की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास दर्ज कर लिया। टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया हो। वहीं, अभिषेक शर्मा अब तक टी 20 इंटरनेशनल में दो बार मुकाबले की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं।

शाहीन 70 बार फेंक चुके हैं पहला ओवर

अगर बात करें शाहीन शाह अफरीदी को तो वो अब तक टी20 इंटरनेशनल में अब-तक कुल 70 बार पहला ओवर में फेंक चुके हैं। आज तक उन्हें उनके पहले ओवर की पहली गेंद पर किसी ने छक्का नहीं लगाया, लेकिन अभिषेक शर्मा ने ये कर दिखाया और अब वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 6 विकेट शिकस्त दी। ये पाकिस्तानी टीम के लिए शर्मनाक हार थी। यदि मुकाबले की तो पाकिस्तान ने भी ठीकठाक बल्लेबाजी कर भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 74 रन अभिषेक ने बनाए। उनकी इस पारी में कुल 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौको के साथ 47 रन बनाए। पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच कुल 105 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 19 गेदों में 2 छक्को व 2 चौको की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली।

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद