अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

नागपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाया तांडव तो बन गया कीर्तिमान, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma: नागपुर में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Abhishek Sharma Create History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 इंटरनेशनल में 25 गेंदों से कम सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह अभिषेक का 25 गेंद या उससे कम गेंदों में 8वां अर्धशतक है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 25 गेंद या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फिल साल्ट को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। फिल साल्ट ने ऐसा 7 बार किया है।

T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • 8 अभिषेक शर्मा
  • 7 फिल साल्ट
  • 7 सूर्यकुमार यादव
  • 7 एविन लुईस

अभिषेक शर्मा ने खेली 84 रनों की पारी

अभिषेक शर्मा ने नागपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में 35 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने इस दौरान सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20I पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 13 रिचर्ड लेवी, हैमिल्टन 2012
  • 8 कीरोन पोलार्ड, ऑकलैंड 2020
  • 8 अभिषेक शर्मा, नागपुर 2026 *

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेंटनर ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद अभिषेक शर्मा की आंधी देखने को मिला। अभिषेक शर्मा ने मैदान के हर कोने में छक्का लगाया। लेकिन 84 के स्कोर पर एक और छक्के लगाने की कोशिश में आउट हो गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैसमन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान