अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव के बीच तगड़ा मुकाबला! अब ICC सुनाएगा आखिरी फैसला

ICC Player of the Month: एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को आईसीसी ‘पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित किया गया। अभिषेक 7 टी20 में 314 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बने।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma and Kuldeep Yadav: एशिया कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचने वाले अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को आईसीसी की ओर से ‘पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए सितंबर माह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का नाम भी शामिल है।

अभिषेक शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी लय और आत्मविश्वास से विरोधी टीमों को मुश्किल में डाल दिया। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने एशिया कप 2025 में 7 टी20 मुकाबलों में कुल 314 रन बनाए। उनकी पारी में तीन बेहतरीन अर्द्धशतक शामिल रहे, जिनमें कई बार उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाई। इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट और स्थिरता दोनों ही प्रभावशाली रहे।

अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने हर मैच में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई और कई बार मुश्किल हालात में रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टूर्नामेंट के अंत में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

टी20 रैंकिंग में टॉप पर हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 931 अंकों के साथ पुरुषों के टी20 इतिहास में अब तक की सर्वोच्च बल्लेबाजी रेटिंग भी हासिल कर चुके हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में 6.27 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 19 छक्के देखने को मिले।

एशिया कप में कुलदीप ने दिखाया था दम

कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के विरुद्ध 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 बार हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट पूरे सितंबर में शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने नौ टी20 मुकाबलों में 55.22 की औसत के साथ 497 रन जुटाए। श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ सीरीज में शीर्ष पर रहने के बाद, उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रीजनल फाइनल में भी फॉर्म बरकरार रखी और अपनी पहली तीन पारियों में 72, 65 और 111 रन बनाए। बेनेट ने जिम्बाब्वे को 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?