संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

संजू सैमसन को नहीं...इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', आखिर डिविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा?

AB de Villiers on Player of the Tournament Award: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि बुमराह ने 14 विकेट लेकर शानदार योगदान दिया।

उज्जवल सिन्हा

AB de Villiers: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपनी राय रखी है। जो आईसीसी के पैनल से अलग है।

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच करीबी मुकाबला था। टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे मौके आए जिसमें बुमराह की गेंदबाजी देखने के बाद मुझे लगा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जा सकता था।"

बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के हकदार थे

डिविलियर्स ने बताया, "जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और इसलिए वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए दावेदार थे। उनके कुछ खास ओवर और पलों में उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई। भारत में तेज गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, जब तक कि आप बुमराह न हों। वह जरूरी समय में एक अलग गियर में चला जाता है और मैच बदल देता है। वह भारत के लिए एक संपत्ति हैं।"

बुमराह का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

विश्व कप में भारत के लिए 8 मैचों में बुमराह ने 14 विकेट लिए। वह संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ शीर्ष पर हैं। हालांकि वरुण ने बुमराह से एक मैच ज्यादा खेले थे। बुमराह की इकॉनमी भी वरुण के मुकाबले बेहद प्रभावी रही। टूर्नामेंट के निर्णायक मैचों में बुमराह ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया।

संजू सैमसन को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार

बात संजू सैमसन की करें तो इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने निश्चित तौर पर अपने बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। संजू ने महज 5 मैच खेले और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की यादगार पारियां खेलने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन