भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच पिच रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs WI: दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज, क्या गेंदबाज लगा पाएंगे लगाम? जानिए ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच रविवार को ईडन गार्डन्स में होगा। मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट और टॉस जीतकर पहले क्या करना सही रहेगा, यह अहम सवाल है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI T20 World Cup 2026 Super-8 Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होने वाला सुपर-8 मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ जैसा होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ईडन गार्डन्स की उसी पिच पर होगा मुकाबला

स्थानीय क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज का मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला हुआ था। इसी विकेट पर स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया था। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी मैच से पहले पिच और मैदान का निरीक्षण किया और तैयारी पर संतोष जताया। उन्होंने क्यूरेटर टीम के साथ लंबी चर्चा कर विकेट की स्थिति का जायजा लिया।

पारंपरिक ईडन विकेट, बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद

सुजान मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स की पिच है, जहां आमतौर पर रन बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है। विकेट सूखी रहने की संभावना है, जिससे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि यहां अच्छा उछाल भी मिलता है, जो तेज गेंदबाजों को भी खेल में बनाए रखता है।

तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों पर रहेंगी नजरें

ईडन गार्डन्स में खेले गए इंग्लैंड के मुकाबलों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती दिखी थी, जहां जोफ्रा आर्चर ने प्रभावी प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भी इसी तरह पिच का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय स्पिनर्स को अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे मुकाबला संतुलित रह सकता है।

कोलकाता में भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में अब तक चार टी20 मैच खेले गए हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। हालांकि वेस्टइंडीज को थोड़ा अनुभव का फायदा मिल सकता है, क्योंकि उसने यहां पहले ही स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ दो ग्रुप मैच खेलकर जीत हासिल की है।

मौसम और मैच की परिस्थितियां

रविवार को कोलकाता में बारिश की संभावना बेहद कम बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि मैच के दौरान तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी