रणजी के फाइनल में KL राहुल ने की गेंदबाजी, मयंक ने छोड़ डाला कैच, पहला विकेट छूटा तो आ गया गुस्सा, वीडियो वायरल

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी फाइनल में केएल राहुल के पास विकेट लेने का सुनहरा मौका था, लेकिन उनकी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने स्लिप में आसान कैच छोड़ दिया, जिसके बाद राहुल नाराज नजर आए।
KL Rahul bowled in the Ranji Trophy final, Mayank dropped the catch and became angry after losing the first wicket.
मंयक ने छोड़ा कैच फिर केएल राहुल को आया गुस्सा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

KL Rahul Bowling: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया, जहां जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करते हुए टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की और 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और खिलाड़ियों के सपनों की सफलता का प्रतीक बन गई।

10 साल बाद केएल राहुल ने की गेंदबाजी

फाइनल मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल लंबे समय बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी करते नजर आए। राहुल इससे पहले अपने फर्स्ट क्लास करियर में 168 गेंदें डाल चुके थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वह मैच के 81वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और टीम के लिए नया प्रयोग किया गया।

कैच छूटा तो छिन गया पहला विकेट

राहुल के दूसरे ओवर में उन्हें अपने करियर का पहला फर्स्ट क्लास विकेट मिलने का सुनहरा मौका मिला। उनकी गेंद पर साहिल लोत्रा के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप की दिशा में गई, लेकिन मयंक अग्रवाल आसान कैच पकड़ने में नाकाम रहे। अगर यह कैच पूरा हो जाता तो राहुल को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला विकेट मिल जाता।

कैच ड्रॉप पर दिखा राहुल का गुस्सा

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल लंबे समय से करीबी दोस्त रहे हैं और एज ग्रुप क्रिकेट से साथ खेलते आए हैं। कैच छूटने के बाद राहुल थोड़े नाराज नजर आए, जबकि मयंक मुस्कुराते दिखाई दिए। हालांकि मैच के नतीजे पर इसका कोई असर नहीं पड़ना था, क्योंकि जम्मू-कश्मीर की जीत लगभग तय हो चुकी थी। ओवर खत्म होने के बाद राहुल बाउंड्री पर फील्डिंग करने चले गए, जबकि मयंक साथी खिलाड़ियों से उस कैच को लेकर चर्चा करते नजर आए।

कर्नाटक ने कई खिलाड़ियों से कराई गेंदबाजी

दूसरी पारी में कर्नाटक ने कुल आठ खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवाई। केएल राहुल ने दो ओवर में 15 रन दिए, जबकि मयंक अग्रवाल ने दो ओवर में 23 रन खर्च किए। करुण नायर ने सात ओवर गेंदबाजी करते हुए 21 रन दिए, लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मयंक और करुण नायर के नाम क्रमशः 4 और 16 विकेट दर्ज हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com