कार्ल लुईस की जीवनी और उपलब्धियां (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

4 ओलंपिक में जीते 9 गोल्‍ड, पूरी दुनिया में गूंजा नाम, ये है कार्ल लुईस की कहानी

कार्ल लुईस का जन्म 1 जुलाई 1961 को बर्मिंघम के अलबामा में हुआ था। कार्ल लुईस ने अपने जीवन में कुल 4 ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कुल 9 गोल्ड, 1 रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए।

संजय सिंह बिष्ट

कार्ल लुईस का नाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय और महान एथलीट में शूमार है। अमेरिका के इस महान ट्रैक और फील्ड एथलीट ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की। इसमें उनके द्वारा ओलंपिक में गोल्ड मेडल की झड़ी लगाना है। आज के इस लेख में हम आपको उनकी इन्हीं उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इस महान एथलीट के बारे में जान लेते हैं।

कार्ल लुईस का जन्म 1 जुलाई 1961 को बर्मिंघम के अलबामा में हुआ था। उन्होंने बिलिंगबोरो हाई स्कूल से अपनी शिक्षा विलिंगबोरो से ही पूरी की। यहां पर वो एक छात्र एथलीट थे। इसके बाद वो अमेरिका चले गए। उन्होंने वहां ह्यूस्टन विश्वविद्दालय के लिए टूर्नामेंट खेला। जिसके बाद उन्होंने अमेरिका की तरफ से कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया।

4 ओलंपिक में जीते 9 गोल्ड

कार्ल लुईस ने अपने जीवन में कुल 4 ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कुल 9 गोल्ड, 1 रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम कर लिया। उनके इस कारनामें की वजह से लुईस का नाम पूरा नाम दुनिया में गूंजने लगा। ये ही कारण है कि अब तक उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट माना जाता है।

जेसी ओवेन्स की बराबरी कर दी

कार्ल लुईस ने 1984, 1988, 1992 और 1996 के ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कुल 9 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। लुईस ने 1984 के ओलंपिक में 4 गोल्ड मेडल जीते। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और 4x100 मीटर रिले में चार गोल्ड जीतकर उन्होंने जेसी ओवेन्स के 1936 बर्लिन खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी।

सेंचुरी ऑफ द प्लेयर- कार्ल लुईस

ओलंपिक से अलावा लुईस ने विश्व चैंपियनशिप में साल 1923 से लेकर 1993 तक कुल आठ गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। जिसके बाद कार्ल लुईस को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के द्वारा 'सदी के ओलंपियन' और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा 'खेलों की शताब्दी के खिलाड़ी' का नाम दिया गया। लुईस ने 1997 में सभी टूर्नामेंट्स से संन्यास ले लिया। इसके बाद 2001 में उन्होंने लुईस फाउंडेशन की स्थापना कर फिटनेस के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहन दिया।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र