Photo: FIFA 
खेल

कैंसर को मात देने वाली Linda Caicedo के गोल से Colombia ने South Korea को 2-0 से हराया

शुभम सोनडवले

सिडनी. कैंसर से उबरने वाली लिंडा कैसिडो के गोल की मदद से कोलंबिया ने फीफा महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। रियल मैड्रिड की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी कैसिडो को 15 साल की उम्र में 'ओवेरियन कैंसर' का पता चला था।

उन्होंने इस मैच में अपने देश के लिए दूसरा गोल करने के बाद सिडनी फुटबॉल मैदान में कोलंबिया के प्रशंसकों की ओर दौड़ कर खुशी का इजहार किया। अठारह साल की कैसिडो  मैदान के अंदर और बाहर एक प्रेरणादायक शख्सियत हैं। उन्होंने मैच के 39वें मिनट में गोल कर कोलंबिया की बढ़त को 2-0 किया।

https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1683673473531678720

इससे पहले कैटलिना उसमे ने मैच के 30वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर कोलंबिया का खाता खोला था। कैसिडो के अलावा इस मैच में एक और किशोर खिलाड़ी ने अपनी पहचान बनायी। दक्षिण कोरिया की कैसी फेयर 16 साल की उम्र में विश्व कप का मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। वह मैच के दूसरे हाफ में  स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरीं।

कोलंबिया की टीम ग्रुप एच में अपने अगले मुकाबले में रविवार को जर्मनी जबकि दक्षिण कोरिया की टीम सोमवार को मोरक्को का सामना करेगी। जर्मनी ने सोमवार को मोरक्को को 6-0 से हराया था। (एजेंसी)

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!