लवलीना बोरगोहेन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

लवलीना बोरगोहेन ने की क्वार्टर फाइनल में एंट्री, नॉर्वे की मुक्केबाज को दी करारी शिकस्त

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ने बुधवार को यहां ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में अपने पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मृणाल पाठक

पेरिस: मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। वह बुधवार मुक्केबाजी स्पर्धा में अपने पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, ऐसे में इस बार भी वह पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

लवलीना ने टोक्यो में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने और भारतीय मुक्केबाजी में अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम करने से महज एक जीत दूर हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि अब उनका सामना चार अगस्त को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लि कियान से होगा। इस मुकाबले में जीत से लवलीना का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाएगा।

कियान ने टोक्यो ओलंपिक में 75 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था और रियो ओलंपिक 2016 में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। वह हांग्झोउ एशियाड 2022 की स्वर्ण पदक विजेता हैं। लवलीना ने अपने पहले दौर के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज से दूरी बनाकर जवाबी हमला किया जबकि नार्वे की खिलाड़ी उन्हें पकड़कर समय बर्बाद करने की कोशिश में दिख रही थी। पर भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाये रखा और सटीक मुक्के जड़कर अंक जुटाये।

लवलीना को मुश्किल ड्रॉ मिला है। लेकिन इस चुस्त मुक्केबाज ने हमेशा की तरह चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की क्षमता जारी रखी जैसी उन्होंने तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में विश्व चैंपियन चेन निएन चिन को हराकर कांस्य पदक हासिल करके दिखाई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता