-विनय कुमार
भारत के बांग्लादेश दौरे में वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग करते समय इंजर्ड हुए भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इस सीरीज के लिए जारी होने वाली टीम में रोहित शर्मा को शामिल किए जाने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत के दौरे पर आ रही श्रीलंका टीम के खिलाफ भारतीय टीम 3-3 मैचों की वनडे और T20I Series खेलेगी।
हालांकि, NCA ने भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा को ढाका टेस्ट खेलने की मंजूरी दी थी, लेकिन BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें इजाज़त नहीं दी थी। ऐसे में अगले हफ्ते एक बार फिर रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट होगा, उसके बाद यही मेडिकल टीम उनके श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल होने पर अंतिम फैसला लेगी।
गौरतलब है कि SRL vs IND T20I Series, 2023 का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे और तीसरा मैच 7 जनवरी राजकोट में होगा। जबकि, SRL vs IND ODI Series, 2023 का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरा मैच 12 जनवरी कोलकाता और सीरीज का अंतिम मैच 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में होगा।