खेल

BBL Final : न लगी बॉल, न हुई किसी से टक्कर, फिर भी मैदान पर धड़ाम से गिरे अंपायर, देखें वीडियो

चौथी बार लीग की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाडियों का जश्न देखने लायक था।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के फ़ाइनल मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) ने सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को हराते हुए रिकॉर्ड चौथी बार यह लीग जीत ली है। चौथी बार लीग की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाडियों का जश्न देखने लायक था। लेकिन, इस मैच के दौरान कुछ ऐसे हुआ जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे। 

दरअसल, इस मैच के दौरान मैदान में मौजूद अंपायर फिल गिलेस्पी (Phil Gillespie) बॉल से बचने के लिए उलटे पैर भाग रहे थे। लेकिन, तभी वह धड़ाम से गिर पड़े। उलटे भागते हुए अंपायर अपना बैलेंस खो बैठे और पीछे और पलट गए। यह वाक्या  देखकर मैदान में मौजूद हंसने लगे। वहीं,  अंपायर फिल गिलेस्पी उठने के बाद खुद भी हंसने लगे। हालांकि अंपायर फिल गिलेस्पी तुरंत ही खुद से उठ गए और उनको किसी तरह की कोई चोट नहीं आई।

मैच की बात करें तो, यह फाइनल मैच पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) ने सिडनी सिक्सर्स को एकतरफा हराया है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवरों में 171 रन बनाए। इसके जवाब में सिडनी सिक्सर्स की पूरी टीम 16।2 ओवरों में सिर्फ 92 रन बना पाई। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे