-विनय कुमार
BCCI की तरफ से Women's IPL को लॉन्च करने की तैयारियां जोरों से चल रही है। पहला सीजन अगले साल के मार्च महीने में खेला जाएगा। पहले सीज़न में 5 टीम के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।
Men's IPL की बेशुमार लोकप्रियता और सफलता के बाद अब BCCI महिला IPL की सफलता को लेकर हर एंगल पर काम कर रहा है। Women's IPL के पहले सीज़न में कुल 5 टीमों के शामिल होने की बात कही गई है। जिसके लिए बीसीसीआई टेंडर फ्लोट करेगा। सूत्रों के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी की बेस प्राइस 400 करोड़ रुपए होगी। बोर्ड जल्द ही E-Auction के लिए नोटिस जारी करेगा। गौरतलब है कि इस नीलामी में Men's IPL की फ्रैंचाइजी भी भाग ले सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला आईपीएल के पहले सीज़न में कुल 20 लीग मैच खेले जाएंगे। हर टीम एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी और प्वाइंट्स टेबल के दो टॉपर्स फाइनल में पहुंचेंगी।प्रत्येक फ्रेंचाईजी की Playing-11 में 5 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे