मुस्तफिजुर रहमान (PIC Credit: X)  
खेल

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर हुए घायल, सिर पर गेंद लगने से अस्पताल में हुए भर्ती

अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर के बायें हिस्से पर लग गयी। उनके सिर पर एक घाव था और उनके रक्तस्राव को रोकने के लिए हमने ‘कम्प्रेशन' पट्टी का इस्तेमाल किया

मृणाल पाठक

ढाका: अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2024) से पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान लिटन दास (Liton Das) की गेंद सिर पर लगने के बाद स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

खिलाड़ी जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में कोमिला विक्टोरियंस नेट में अभ्यास कर रहे थे। रहमान (28 वर्ष) को गेंद तब लगी जब वह अपने गेंदबाजी निशान की ओर जा रहे थे और उन्हें खून निकलने वाली जगह पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एम्बुलेंस में इंपीरियल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनके सीटी स्कैन में किसी भी तरह की आंतरिक चोट नहीं दिखी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर के बायें हिस्से पर लग गयी। उनके सिर पर एक घाव था और उनके रक्तस्राव को रोकने के लिए हमने ‘कम्प्रेशन' पट्टी का इस्तेमाल किया और उन्हें तुरंत इंपीरियल अस्पताल में भर्ती कराया।''

(एजेंसी) 

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा