-विनय कुमार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और करीब 3 सालों तक दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज रहे बाबर आजम (Babar Azam) बड़े बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में अब तक खेले कुल 4 मैचों में लगातार फिसड्डी साबित हुए।
आज, गुरूवार, 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका (Pakistan vs South Africa T20 World Cup, 2022) में भी वे टिक नहीं पाए और सिर्फ 6 रन पर लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की गेंद पर लपक लिए गए। उनका कैच कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada Catch) ने धर लिया और बाबर आज़म आउट हो गए।
आज के मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में 6 रन बनाए। गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2022 के ताज़ा टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में कुल मिलाकर सिर्फ 14 रन ही बनाए हैं। इससे ठीक पहले श्रीलंका की मेज़बानी में UAE में खेले गए Asia Cup-2022 में भी इस महारथी को बुरी तरह संघर्ष करते देखा गया।
उस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल खेले 6 मुकाबलों में कुल मिलाकर सिर्फ 68 रन बनाए थे। माना जा रहा था कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप में उनका बल्ला जबरदस्त गर्जेगा, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी में कॉन्फिडेंस नजर नहीं आया है।
अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket का इतिहास बताता है कि साल 2022 में अब तक खेले कुल 13 पारियों में उनके बल्ले से कुल 543 रन निकले हैं।