खेल

बाबर आजम ने किया बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज की करना चाहते हैं धुनाई

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान (Pakistan) तीन मैचों में से केवल एक मुकाबला जीत चुका है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का बल्ला अभी तक चल नहीं पाया है। कई लोग बाबर के फॉर्म को लेकर चर्चा कर रहे है। इसी बीच बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हाल ही में बाबर आजम (Babar Azam) ने आईसीसी (ICC) को दिए एक रैपिड राउंड इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि, उनका निकनेम क्या है और वे किस गेंदबाज के खिलाफ छक्का जड़ना चाहते हैं।

बाबर आजम (Babar Azam)ने अपने निकनेक के बारे में बताते हुए कहा कि, उन्हें सब लोग  बॉबी कहते हैं। वहीं, उन्होंने आगे बताया कि, वह मार्क वुड के खिलाफ छक्का जड़ना चाहते हैं। बाबर से आगे ये भी पूछा गया कि उनका फेवरेट शॉट कौन सा है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, वह कवर ड्राइव उनका पसंदीदा शॉट है। क्योंकि वे अक्सर इस शॉट को खेलते हैं।

आईसीसी के रैपिड राउंड इंटरव्यू में बाबर (Babar Azam) ने कई बड़े खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने अपना क्रिकेटिंग आइडल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स उनके क्रिकेटिंग आइडल है।बाबर ने बताया कि, उन्हें क्रिकेट के अलावा घूमना, शॉपिंग करना और स्नूकर खेलना पसंद है। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन