रोहित शर्मा (PIC Credit: Social Media) 
खेल

रोहित शर्मा को मिला देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण, राम मंदिर के उद्घाटन में आ सकते हैं अयोध्या

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने बेहतरीन कप्तानी और खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्हें फैंस द्वारा काफी प्यार मिलता है। अपने तूफानी खेल के लिए वह काफी पसंद किए जाते हैं। वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में उनके खेल की जमकर तारीफ हुई है। ऐसे में अब वह जल्द ही मैदान के बाहर धार्मिक स्थल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाले हैं। वह अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) के मौजूद रह सकते हैं। 

दरअसल, रोहित शर्मा को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में उनके 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। रोहित शर्मा को धार्मिक स्थलों पर काफी कम देखा जाता है। ऐसे में उनका अयोध्या आना उनके फैंस को काफी पसंद भी आ सकता है। ज्ञात हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन उट्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होगा।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1732691195535704297

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले खबर मिली थी कि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का आमंत्रण मिला है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के ये तीन दिग्गज अगर एक साथ अयोध्या पहुंचते हैं तो उनके फैंस के लिए बात ही अलग हो जाएगी। 

बताते चले कि देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से, प्रतिष्ठित क्रिकेट जोड़ी के अलावा, लगभग 8000 गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। जनवरी 2024 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रामलला की मूर्ति उद्घाटन समारोह में कई खास हस्तियां अयोध्या में नज़र आने वाली है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, समेत कई अन्य दिग्गज शामिल हैं। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन