अनंतजीत सिंह  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: स्कीट मिक्स्ड टीम में अनंतजीत-परिनाज ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के पदकों की संख्या 15 हुई

Asian Games Skeet: एशियन गेम्स 2026 की स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदक 15 हो गए हैं।

सृष्टि मौर्य

Indian Skeet Shooting Team Win Bronze Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम ने एक और मेडल अपने नाम किया है। अनंतजीत सिंह और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 44 का स्कोर किया।

इस स्पर्धा में चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि साउथ कोरिया ने सिल्वर अपने नाम किया। अनंतजीत और परिनाज का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा मेडल है। इससे पहले दोनों ने अपनी-अपनी टीम स्पर्धाओं में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

स्कीट में भारत का तीसरा मेडल

स्कीट स्पर्धा में ये भारत का तीसरा मेडल है। इससे पहले पुरुष स्कीट टीम में भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नारुका और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने फाइनल में 346 का स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता था। महिला स्कीट टीम ने भी भारत को इस स्पर्धा में मेडल दिलाया था। परिनाज, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने 331 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

अनंतजीत ने दिलाया कांस्य

अनंतजीत सिंह ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को ब्रॉन्ज दिलाया था, जबकि परिनाज ने महिला स्कीट टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अनंतजीत और परिनाज ने 138 के स्कोर के साथ मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। इस मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है।

टीम इवेंट में भारत को मिली हार

टीम इवेंट में भी ईशा सिंह, मनु भाकर और सुरुचि इंदर सिंह की भारतीय टीम मेडल नहीं जीत सकी। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग का पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता था। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता था।

इसके बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने सिल्वर जीता। व्यक्तिगत मुकाबलों में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान