India Asian Games Schedule Live: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल का अभियान जारी है। खेलों के आठवें दिन यानी 27 सितंबर को भारत का ध्यान कई अहम मुकाबलों और मेडल इवेंट्स पर होगा। भारतीय खिलाड़ी स्क्वैश, एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग और हॉकी जैसे कई खेलों में हिस्सा लेंगे।
स्क्वैश में भारत के लिए यह एक अहम दिन होगा। अभय सिंह और अनाहत सिंह क्रमशः पुरुष और महिला सिंगल्स इवेंट में भारत की मेडल की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा, एक भारतीय जोड़ी मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भी हिस्सा लेगी।
एशियन गेम्स से जुड़े सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के साथ...
एशियन गेम्स में अंकुश ने भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का किया। उन्होंने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नेक्रुज सलीमोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
एशियन गेम्स 2026 में सी.ए. भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी रेक्सलिन सिमला और श्रुति जोशी की भारतीय महिला सेबर फेंसिंग टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई। भारतीय महिला टीम को उज्बेकिस्तान की महिला टीम से 35-45 से हार का सामना करना पड़ा।
एशियाई खेल के बैडमिंटन महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को दुनिया की नंबर 5 मलेशियन जोड़ी थिनाह मुरलीधरन और पर्ली टैन ने 21-18, 21-8 से हरा दिया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के संतोष कुमार तमिलरासन ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपनी हीट में 49.61 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
एशियन गेम्स में भारत की मंजू रानी ने महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में 3:40:17 का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी 9 किमी के निशान पर डिसक्वालिफाई हो गईं।
एशियन गेम्स में विथ्या रामराज ने अपनी हीट में 55.73 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के लिए क्वालीफाई किया। अनु राघवन चौथे स्थान पर रही।
भारत की कंपाउंड महिला और पुरुष मिक्स्ड टीमें रविवार को यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में सेमीफाइनल में पहुंच गईं। चिकिथा तानिपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलियाई टीम को 160-146 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से हराकर आखिरी चार में जगह बनाई।
भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद रविवार को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।
तनीषा और ध्रुव दुनिया की नंबर 1 जोड़ी चीन के फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग से 2-1 (21-14, 18-21, 21-18) से हार गईं, जबकि ट्रीसा और गायत्री महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 5 जोड़ी मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से (21-18, 21-9) हार गईं।
स्क्वैश में भारत के लिए यह एक अहम दिन होगा। अभय सिंह और अनाहत सिंह क्रमशः पुरुष और महिला सिंगल्स इवेंट में भारत की मेडल की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे।
कुराश इवेंट में भारत का सफर खत्म हो गया। कुराश में सभी 4 एथलीट अपना पहला मैच हार गए और 2026 एशियाई खेलों से बाहर हो गए।