भारत बनाम जापान महिला कबड्डी (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: भारत ने जापान को 50-25 से हराया, महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए में दर्ज की लगातार तीसरी जीत

Asian Games Kabaddi: एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अजेय रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सृष्टि मौर्य

India Beat Japan Women Kabaddi By 50-25: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गुरुवार को जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गत चैंपियन भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका था।

कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए 32-13 की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान भारतीय टीम ने दो बार जापान को ऑलआउट किया और रेड के साथ डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन किया।

जापान कबड्डी टीम ने की वापसी की कोशिश

दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की कोशिश की और 12 अंक हासिल किए। मेजबान टीम ने रेड और डिफेंस में पहले हाफ के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। भारत ने दूसरे हाफ में 18 अंक जोड़े। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार सफल रेड और मजबूत टैकल किए।

एक और ऑलआउट के साथ भारत ने जापान पर 50-25 से बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को 42-21 से हराकर की थी। इसके बाद टीम ने ईरान को 37-23 से मात दी। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए के तीनों मुकाबले जीतकर अपना अभियान पूरा किया।

पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी गुरुवार को ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने ग्रुप स्टेज में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा।भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ तीन बोनस और छह ऑलआउट अंक हासिल किए। वहीं, चीनी ताइपे ने नौ बोनस अंक और दो सुपर टैकल किए।

भारतीय पुरुष टीम बुधवार को बांग्लादेश को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी। इस जीत के साथ टीम का मेडल भी पक्का हो गया था। भारतीय पुरुष टीम 25 सितंबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा