भारत बनाम पाकिस्तान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी में भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों पर रहेंगी नजरें

India vs Pakistan Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी में महामुकाबले होंगे। जानिए इन हाई-वोल्टेज मैचों का पूरा शेड्यूल और तारीखें।

सृष्टि मौर्य

India vs Pakistan Rivalries At Aichi-Nagoya: आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए मंच तैयार है। जहां 45 देशों के 11,000 से ज्यादा खिलाड़ी महाद्वीप में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मुकाबला करेंगे, वहीं दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें दोनों देशों के सबसे बड़े महामुकाबले पर टिकी होंगी।

भारत कई टीम खेलों में मौजूदा चैंपियन के तौर पर इस प्रतियोगिता में उतर रहा है। लेकिन गोल्ड जीतने की उनकी राह में उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मजबूती से खड़े हैं। यहां भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले तीन ऐसे रोमांचक मुकाबले बताए गए हैं जो 20वें एशियाई खेलों में दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे।

1. पुरुष T20 क्रिकेट

पुरुष T20 क्रिकेट के नॉकआउट मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क, निसिन में होंगे। भारत पिछले एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक विजेता है और इस बार भी सीधे नॉकआउट दौर में प्रवेश करेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तो दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों और T20 विशेषज्ञों के आमने-सामने आने की उम्मीद है। T20 क्रिकेट को आइची-नागोया एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। ये खेल 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2. पुरुष हॉकी

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। मुकाबले गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन के तौर पर जापान पहुंचेगी।

भारत और पाकिस्तान की हॉकी प्रतिद्वंद्विता एशिया में सबसे पुरानी और चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में तेज खेल और कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। ग्रुप स्टेज या नॉकआउट में दोनों के आमने-सामने आने पर मुकाबला काफी अहम होगा।

3. पुरुष कबड्डी

पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक होगी। इसके मुकाबले नागोया सिटी ट्रेड एंड इंडस्ट्री सेंटर में खेले जाएंगे। भारत ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भारतीय टीम में स्टार रेडर पवन सहरावत और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

पाकिस्तान भी कबड्डी में मजबूत और शारीरिक खेल के लिए जाना जाता है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबला हुआ तो दोनों टीमों के बीच तेज रेड, मजबूत डिफेंस और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एशियन गेम्स 2026 में इन तीनों खेलों में भारत-पाकिस्तान की संभावित भिड़ंत पर खेल प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।

मैच शेड्यूल और मुख्य बातें

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू