जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी

Junior Asia Cup 2026 Hockey: हॉकी इंडिया ने जूनियर एशिया कप 2026 के लिए 18-सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। मिडफील्डर खाइदेम शिलेइमा चानू को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
ndian women's hockey team announced for Junior Asia Cup 2026
जूनियर एशिया कप महिला टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hockey India Announced Junior Women Hockey Squad: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को जूनियर एशिया कप 2026 के लिए 18-सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। ये टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी शहर में खेला जाएगा। मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में भारतीय टीम इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अगस्त के आखिरी हफ्ते में चीन रवाना होगी।

टीम में 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। मिडफील्डर खाइदेम शिलेइमा चानू टीम की कप्तान होंगी। उन्होंने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट की देखरेख में तैयारी की है। इससे पहले भी वह इस साल भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी कर चुकी हैं।

हाल ही में यूके से लौटी टीम

जूनियर एशिया कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के दौरे से लौटी है। इस दौरे के दौरान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला, जिससे उन्हें अच्छा अनुभव मिला और टीम की तैयारी भी मजबूत हुई।

इस टूर्नामेंट में एशिया की सबसे मजबूत जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी। ये प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मानी जाती है। टूर्नामेंट के मैचों का कार्यक्रम और टीमों के ग्रुप की घोषणा बाद में की जाएगी।

ndian women's hockey team announced for Junior Asia Cup 2026
SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा

मुख्य कोच ने क्या कहा?

मुख्य कोच टिम व्हाइट ने टीम के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और अपने खेल में काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम दोनों स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

व्हाइट ने खिलाड़ियों से कहा कि वे इस टूर्नामेंट को अपने बड़े सपनों की शुरुआत मानें। उन्होंने कहा कि ये एशिया की मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को साबित करने का शानदार मौका है। टीम हर मैच में पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ उतरेगी। उन्हें भरोसा है कि ये टीम देश का नाम रोशन करेगी।

Hockey India Announced Junior Women Hockey Squad
जूनियर महिला हॉकी टीम(सोर्स- AI Image)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com