भारतीय कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा जारी, चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर दर्ज की चौथी जीत

Asian Games Kabaddi: एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और ग्रुप A में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सृष्टि मौर्य

Indian Kabaddi Team Beat Chinese Taipei 37-21: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सेमी-फाइनल में पहुंचकर पहले ही मेडल पक्का कर चुकी भारतीय टीम ने टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और ग्रुप A में बिना कोई मैच हारे टॉप पर रही।

भारतीय टीम का शुरुआती दबदबा

भारत ने मैच की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में भारतीय रेडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे टीम को 23-11 की बढ़त मिली। चीनी ताइपे के डिफेंडर्स को भारतीय रेडर्स को रोकने में काफी संघर्ष करना पड़ा जबकि भारत का डिफेंस मजबूत बना रहा।

हालांकि चीनी ताइपे ने दूसरे हाफ में बेहतर डिफेंस किया लेकिन भारत अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। भारत ने दूसरे हाफ में 14 पॉइंट बनाए, जबकि चीनी ताइपे सिर्फ 10 पॉइंट ही जोड़ सका। आखिरकार, भारत ने मैच 37-21 से जीत लिया।

कबड्डी में भारतीय टीम सबसे आगे

सुनील कुमार की कप्तानी वाली भारतीय टीम जो पिछले संस्करण के चार रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक हैं, साथ ही पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल जैसे स्टार रेडर्स भी शामिल हैं उन्होनें 2026 एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत जापान पर 49-24 की बड़ी जीत के साथ की थी।

इसके बाद, भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 और बांग्लादेश को 48-25 से हराया। बांग्लादेश के खिलाफ जीत से भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई और मेडल भी सुनिश्चित हो गया।

सेमीफाइनल में थाईलैंड से होगी भिड़ंत

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला थाईलैंड से होगा। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम एशियाई खेलों के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। भारत ने नौ बार हिस्सा लिया है और आठ बार गोल्ड मेडल जीता है। हालांकि, 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में टीम को सेमी-फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी ईरान से टूर्नामेंट की पहली ऐतिहासिक हार का सामना करने के बाद ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा था।

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला