यशवीर सिंह  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह की एंट्री, एशियन गेम्स के लिए भारत की 77 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम घोषित; देखें सूची

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 77 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम घोषित कर दी गई है। चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह भाला फेंक में यशवीर सिंह हिस्सा लेंगे।

सृष्टि मौर्य

Yashvir Singh Replaces Injured Neeraj Chopra: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम का ऐलान हो गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 77 सदस्यीय ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह टीम में शामिल किया गया है, साथ ही रोहित यादव भी भारत की चुनौती पेश करेंगे।

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले जाएंगे। नीरज चोपड़ा का नाम पहले 73 सदस्यीय टीम में शामिल था, लेकिन चोट के कारण अब वो इन खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। वो जकार्ता 2018 और हांगझोऊ 2023 में जीते अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर पाएंगे।

टीम में 6 नए खिलाड़ी जुड़े

पहले घोषित टीम में 6 और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा, 400 मीटर में किरण पहल, बांस कूद में सिंधुश्री जी, त्रिकूद में लाशा इलांगोवन, चक्र फेंक में सान्या यादव और हथौड़ा फेंक में प्रवीण कुमार को जगह मिली है।

वहीं पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेजस शिर्से को टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पहले टीम में चुना गया था, लेकिन ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनके बाएं पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गए थे। अभिषेक पाल को भी टीम से हटा दिया गया है। वो राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की ओर से नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर मिले नोटिस के बाद विवाद में आए थे।

बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम में एंट्री

भारत की एथलेटिक्स टीम में एशियन गेम्स के 15 चैंपियन और पदक विजेता शामिल हैं। हांगझोऊ 2023 के चार व्यक्तिगत चैंपियन एक बार फिर अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

इनमें अविनाश साबले, तेजिंदर पाल तूर, पारुल चौधरी और अन्नू रानी शामिल हैं। साबले ने हांगझोऊ में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीता था।

तेजिंदर पाल तूर की नजरें गोला फेंक में लगातार तीसरा एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीतने पर होंगी। वहीं पारुल चौधरी को 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर के लिए चुना गया है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की ट्रैक और फील्ड टीम-

2026 एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष ट्रैक एंड फील्ड टीम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की ट्रैक और फील्ड टीम

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की