Asian Games 2026: सर्फिंग और MMA में पहली बार पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे 11 नए खिलाड़ी

Asian Games 2026 Indian Squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल में 11 नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। भारत पहली बार सर्फिंग और MMA में दावेदारी ठोकेगा, जबकि नीरज चोपड़ा बाहर हो गए हैं।
India's strength bolstered for the 2026 Asian Games with the addition of 11 new athletes
एशियन गेम्स 2026 (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

11 New Athletes Added To Team India: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का दल और बड़ा हो गया है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को 492 खिलाड़ियों की सूची में 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके बाद भारतीय दल की कुल संख्या बढ़कर 768 हो गई है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के 503 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 269 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 246 टीम अधिकारी और सहयोगी स्टाफ के साथ 19 दल कर्मचारी भी भारतीय दल का हिस्सा होंगे। भारत इन खेलों में 36 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेगा।

पहली बार सर्फिंग और एमएमए में उतरेगा भारत

मंत्रालय ने एथलेटिक्स के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और सर्फिंग के खिलाड़ियों को भी भारतीय दल में शामिल किया है। एशियन गेम्स में इस बार सर्फिंग और एमएमए की शुरुआत हो रही है।सर्फिंग में भारत की ओर से किशोर कुमार, शिवराज, कमाली और शुगर शांति हिस्सा लेंगे।

वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वरुण सान्याल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स में प्रवीण कुमार, हरिता भद्रा, किरण पहल, आशा इलांगो, सिंधुश्री गणेश और सान्या यादव को भारतीय दल में शामिल किया गया है।

क्रिकेट टीम की कोचिंग को लेकर फैसला

मंत्रालय ने ये भी पुष्टि की है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे। सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष उनके सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे। महिला क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी अमोल मजूमदार संभालेंगे। उनकी टीम में आविष्कार साल्वी गेंदबाजी कोच और मुनीश बाली क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर

एथलेटिक्स टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोट के कारण 2022 एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब इन खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

नीरज चोपड़ा का नाम पहले 73 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में था। वो जकार्ता 2018 और हांगझोऊ 2023 में जीते अपने खिताब का बचाव करने उतरने वाले थे, लेकिन चोट के कारण अब ऐसा नहीं हो पाएगा। पुरुष भाला फेंक में भारत की ओर से यशवीर सिंह और रोहित यादव चुनौती पेश करेंगे।

India's strength bolstered for the 2026 Asian Games with the addition of 11 new athletes
सात्विक-चिराग का चाइना मास्टर्स में धमाका, पोपोव भाइयों को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दो खिलाड़ियों को टीम से हटाया गया

पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेजस शिर्से को टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पहले इस स्पर्धा के लिए चुना गया था, लेकिन ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनके बाएं पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गए थे।

अभिषेक पाल को भी भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। वो राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की ओर से नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर मिले नोटिस के बाद विवाद में आए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com