भारतीय खिलाड़ी Source- Social Media
खेल

India Asian Games Schedule Day 8: 27 सितंबर को इन खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Asian Games के Day 8 यानी 27 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी पदक मुकाबलों में उतरेंगे। स्क्वॉश, एथलेटिक्स, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और हॉकी पर खास नजर रहेगी।

अर्पित शुक्ला

Asian Games 2026 Day 8: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान लगातार जारी है। खेलों के आठवें दिन यानी 27 सितंबर को भारत की नजर कई अहम मुकाबलों और मेडल इवेंट्स पर होगी। स्क्वॉश, एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग और हॉकी समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

स्क्वॉश पर रहेंगी खास नजरें

भारत के लिए स्क्वॉश में दिन अहम होगा। पुरुष और महिला सिंगल्स में अभय सिंह और अनाहत सिंह भारत की पदक उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में भी भारतीय जोड़ी मुकाबले में होगी।

एथलेटिक्स में कई बड़े मुकाबले

ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले होंगे। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद अलग-अलग इवेंट्स में उतरेंगे। पुरुष 200 मीटर में अनिमेश कुजूर की भी नजर अगले दौर में जगह बनाने पर होगी।

दिन में पुरुष शॉट पुट का फाइनल, पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल और महिला 400 मीटर फाइनल समेत कई मुकाबले खेले जाएंगे।

शूटिंग में भी भारतीय निशानेबाजों पर नजर

शूटिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल की दौड़ में उतरेंगे। महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में विदार्सा के विनोद, आशी चौकसे और तिलोत्तमा सेन भारतीय चुनौती पेश करेंगी। टीम इवेंट भी इसी दिन होगा।

बैडमिंटन में सिंधु और उन्नति हुड्डा

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पुरुष सिंगल्स में उतरेंगे। महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी भारतीय चुनौती पेश करेगी।

हॉकी में जापान से मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी 27 सितंबर को मैदान पर उतरेगी। भारत का सामना पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से होगा।

बॉक्सिंग में भी भारतीय मुक्केबाज एक्शन में

बॉक्सिंग में कपिल पोखरिया 90 किलो वर्ग में ईरान के सम एस्ताकी के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलेंगे। भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह दिन अगले दौर में पहुंचने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।

27 सितंबर को भारत के प्रमुख मुकाबले

  • 3:58 AM: महिला शॉर्टबोर्ड सर्फिंग- कमाली मूर्ति प्रकाश

  • 4:00 AM: पुरुष मैराथन- सावन बरवाल, कार्तिक जयराज करकेरा

  • 4:30 AM: तीरंदाजी- पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत/टीम क्वालिफिकेशन

  • 6:00 AM: बैडमिंटन- लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी

  • 6:00 AM: घुड़सवारी- ड्रेसेज

  • 6:15 AM: शूटिंग- महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

  • 8:00 AM: बैडमिंटन- पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा

  • 8:30 AM: स्क्वॉश- मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल

  • 10:30 AM: स्क्वॉश- अनाहत सिंह सेमीफाइनल

  • 11:15 AM: स्क्वॉश- अभय सिंह सेमीफाइनल

  • 10:45 AM: बॉक्सिंग- पुरुष 90 किलो, कपिल पोखरिया

  • 1:30 PM: हॉकी- भारत बनाम जापान

  • 4:30 PM: एथलेटिक्स- पुरुष शॉट पुट फाइनल

  • 5:05 PM: एथलेटिक्स- पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल

  • 6:15 PM: एथलेटिक्स- महिला 400 मीटर फाइनल

27 सितंबर का दिन भारतीय दल के लिए कई खेलों में पदक और अगले दौर में जगह बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। ताजा कार्यक्रम के मुताबिक भारत की सबसे ज्यादा नजरें स्क्वॉश और एथलेटिक्स के साथ शूटिंग और अन्य प्रमुख स्पर्धाओं पर रहेंगी।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?