एशियाई अंडर 19/अंडर 23 बॉक्सिंग चैंपियन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत का दमदार प्रदर्शन, 9 मुक्केबाज फाइनल में, अंडर-19 में 6 ने जीता ब्रॉन्ज

Asian U19/U23 Boxing Championships: जकार्ता में खेली जा रही एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। अंडर-19 में भारत के 9 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं।

सृष्टि मौर्य

Indian Boxers In Asian Championship Final: इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को अंडर-19 पुरुष और महिला कैटेगरी में 9 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे चुके हैं, इसी के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद छह बॉक्सरों ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए है।

महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 महिला वर्ग में भारत की सभी 8 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। चाहत ने 'ताईवान की पेई-चुन त्साई' को (60 किलोग्राम) से, अंशिका ने कजाकिस्तान की 'आकबोता बोलत' को (75 किलोग्राम) में, मेघा श्योकंद ने वियतनाम की 'थी माई अन्ह दाम' को (80 किलोग्राम) से और प्राची टोकस (81+ किलोग्राम) के साथ  ताईवान की 'शू-शियान वांग' को पीछे छोड़ते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत की सभी महिला बॉक्सर फाइनल में पहुंच गई हैं।

पुरुष वर्ग में भी भारत का जलवा

अंडर-19 पुरुष वर्ग में आदित्य (55 किलोग्राम) और शुभम राजपूत (90 किलोग्राम) के साथ अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया। आदित्य ने कोरिया के 'ह्योनमिन ली' को हराया और शुभम ने किर्गिस्तान के 'ऐतबेक बेर्डिमुरतोव' को कड़े मुकाबले में मात दी।

6 खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के छह मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इनमें सिकंदर (60 किलोग्राम), मौसम सुहाग (65 किलोग्राम), देवेंद्र चौधरी (75 किलोग्राम) और सागर (85 किलोग्राम) शामिल हैं।

युवा बॉक्सरों ने दिखाया दम

भारत के युवा मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में एक बार फिर अपनी मजबूत चुनौती पेश की है। खासकर महिला टीम ने सभी वर्गो में फाइनल में पहुंचकर अपना दबदबा साबित किया है। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 5 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जा रही है।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार