खेल

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरिज से पूर्व ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

इससे अब आस्ट्रेलिया के पास पहले मैच के लिये 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे।

काजल चोपड़े

लाहौर, आस्ट्रेलिया (Australia) की क्रिकेट टीम को पाकिस्तान (Pakistan) में सीमित ओवरों की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (ODI Series) शुरू होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को तब एक और झटका लगा जब बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर (Ashton Agar) का कोविड-19 (Covid-19 Positive) के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव पाया गया।

आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने कहा कि टीम के नियमित परीक्षण के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट ब्रेंडन विल्सन का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस (Josh Inglis Covid-19 Positive) को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण सोमवार को बाहर होना पड़ा था। इससे अब आस्ट्रेलिया के पास पहले मैच के लिये 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे।

ऑलराउंडर मिशेल मार्श कूल्हे की चोट के कारण तीन मैचों की श्रृंखला के कम से कम पहले मैच के लिये उपलब्ध नहीं हैं। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी कोहनी की चोट के कारण बाहर हैं।

तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क और अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की 1-0 से जीत के बाद सीमित ओवरों के मैचों के लिये विश्राम दिया गया है।(एजेंसी)

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?