लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

फुटबॉल प्रेमियों के लिए तोहफा, मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना भारत में खेलेगी फ्रेंडली मैच

Lionel Messi India Tour: अर्जेंटीना की टीम लियोनल मेसी की अगुवाई में इस साल के नंवबर में दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इस बात की जानकारी केरल के खेल मंत्री वी, अब्दुरहीमान ने दी।

संजय सिंह बिष्ट

Lionel Messi News: हिंदुस्तान के फुटबॉल प्रेमियों को उनका सबसे बड़ा स्टार जल्द ही दिखने वाला है। कुल मिलाकर जिस देश में क्रिकेट के चाहने वाले ज्यादा हैं, अब वहां फुटबॉल की दिवानगी देखने को मिलने वाली है। मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बड़े स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम भारत में एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए आएगी। इसके मैच को खेलने का कार्यक्रम भी तय हो चुका है।

खेल मंत्री ने दी जानकारी

अर्जेंटीना की टीम लियोनल मेसी की अगुवाई में इस साल के नंवबर में दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इस बात की जानकारी सूबे से खेल मंत्री वी, अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) द्वारा उनके आधिकारिक मेल के माध्यम से अर्जेंटीना टीम के आकर दोस्तान मैच खेलने की बात की गई है।

भारत के मेसी के करोड़ों फैंस

मेसी के भारत आने की खबर ने भारत में फुटबॉल प्रेमियों में जोश और रोमांच भर दिया है। केरल में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी दीवानगी है। यहां मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की बड़ी लोकप्रियता है। अब यह राज्य उस पल की तैयारी कर रहा है, जिसे कई लोग 'सपना सच होने' का क्षण कह रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के फुटबॉल फैंस को विशेष धन्यवाद दिया था।

केरल फुटबॉल संघ (केएफए), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर, आयोजन स्थल के चयन सहित अंतिम तैयारियों पर काम कर रहा है। मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हो सकता है। यह आगामी मैच 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले अर्जेंटीना के तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कतर में 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले लियोनेल मेसी के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि टीम की सूची की औपचारिक पुष्टि मैच की तारीख के करीब आने पर ही की जाएगी।

राज्य सरकार से भी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद है। पर्यटन अधिकारियों का मानना ​​है कि लियोनेल मेसी के आगमन से केरल की अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा मिलेगा और देश-दुनिया भर से प्रशंसक और पर्यटक आकर्षित होंगे। केरल सरकार ने दोस्ताना मैच के लिए विशेष तौर पर अर्जेंटीना टीम को निमंत्रण भेजा था।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता