नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के (WTC Final 2023) फाइनल मैच की पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। WTC फाइनल मैच में भारत की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इस मैच में फैंस को विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी उम्मीदें थी। लेकिन, वह बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाएं। वहीं, पहली पारी में जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं।
विराट की इस हरकत पर आगबबूला हुए फैंस
इस मैच में विराट कोहली (Virat kohli) के बल्ले से केवल 14 रन निकले। इस अहम मैच में उन्होंने महज 31 गेंदों का सामना किया। वहीं, जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख अब फैंस भड़क गए है। आउट होने के कुछ देर बाद ही खाना खाते दिख रहे हैं। फैंस विराट की इस हरकत से काफी नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। फैंस का कहना है कि इतने बड़े मैच में आउट होने के बाद भी विराट के चेहरे पर विकेट को गंवाने का कोई दर्द नहीं है।
भारत पर फॉलोऑन का खतरा
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 151 बनाए हैं। ऐसे में भारत को फॉलोऑन बचने के लिए अभी भी 119 रन की जरूरत है। भारत अभी भी 318 रन से पीछे है।