खेल

आकाश चोपड़ा ने दिया PCB को करारा जवाब, कहा-'मैं लिखकर देता हूं... पाक खिलाड़ियों को आना पड़ेगा भारत'

इन बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। अगर 2023 का एशिया कप होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा, यह मानकर चलिए।

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: अगले साल वनडे एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पाकिस्तान (Pakistan) में खेला जाने वाला है। वहीं, अगले साल भारत (India) में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) भी खेला जाना है। इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बयान दिया कि, भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में भारत दौरा करने पर नाराजगी जताई है। वहीं, अगले साल वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की बात कही है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यदि एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराया, तो वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से भी हट जाएगा।

वहीं, पीसीबी (PCB) के इसी बयान पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं लिखकर दे सकता हूं कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए पाकिस्तान टीम को भारत आना ही पड़ेगा। इतना ही नहीं एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तान को आईसीसी और एसीसी से मोटी रकम मिलती है। वह वर्ल्ड कप से हट नहीं सकता।

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत एसीसी से एक भी रुपया नहीं लेता है। एसीसी से सभी टीमों को जो भी फंड मिलता है, भारत वह लेता ही नहीं है। भारत अब तक एशियन क्रिकेट में बड़े भाई वाला रोल निभाते आ रहे हैं। कहा गया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, तो मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान दौरे पर। एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो जाएगा, यह भी आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप भी खेलने (भारत दौरे पर) आएगा, यह भी लिखित में ले सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह सारी चीजें पक्की हैं, क्योंकि भारत नहीं है, तो एशिया कप हो ही नहीं सकता। बंद कर दीजिए फिर इसे। वर्ल्ड कप के मुकाबले एशिया कप बहुत छोटा है। वर्ल्ड कप अगर आपने छोड़ा, तो आईसीसी से मिलने वाली मोटी रकम भूलनी पड़ेगी। इन बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। अगर 2023 का एशिया कप होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा, यह मानकर चलिए। अगले साल वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होगा और सभी देश खेलने आएंगे, यह भी मानकर चलिए।'

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए