शुभारंभ रियल एस्टेट के सीईओ शक्ति मेहता  
Sponsored

मार्केट की तेजी मंदी में भी शुभारंभ रियल एस्टेट ने बरकरार रखी अपनी रफ्तार

नागपुर की रियल एस्टेटइंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ कर रही है। इसमें सबसे आगे नाम आता है शक्ति मेहता और उनकी कंपनी शुभारंभ रियल्टर्स का, जो 2006 से अब तक 12 लेआउट को पूरा करके उन्हें नागरिकों को सौंप चुके हैं।

अक्षय साहू

नागपुर शहर की विकास की बात की जाए, तो शहर का वर्टीकल और हॉरिजोंटल दोनों तरह से चारों दिशा में विकास हो रहा है पर पश्चिम भाग में ज्यादा तेजी से रियल एस्टेट में ग्रोथ हो रही है, यह मानना है शुभारंभ रियल्टर्स के निदेशक श्री शक्ति मेहता जी का। वर्ष 2006 में इस व्यवसाय में पदार्पण करने वाले मेहता जी अभी तक 12 लेआउट पूरी तरह नागरिकों तक पहुंचाने से वहां लोग खुशी से रह रहें है। इस समय उनके 4 लेआउट पर काम शुरू हैं।

मेहता जी ने बताया कि वर्ष 2005 से 2009 में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी थी। इस दौर में कई नए लोग भी इस व्यवसाय से जुड़ गए थे। उन्होंने नागरिकों को दिवास्वप्न दिखा कर प्रॉपर्टी बेची और इस समय वे मार्केट से बाहर हैं। वर्तमान समय में भी प्रॉपर्टी क्षेत्र में वहीं तेजी वापस आ रही है। इस बार नौवसिखिए कम हैं, क्योंकि रेरा ने काफी अंकुश लगाया है। व्यवहार में अब पारदर्शिता आ गई है, जिससे मार्केट में अब जानकार ही बचे हैं।

शुभारंभ ने बरकरार रखी रफ्तार

मेहता जी का कहना है कि उनकी कंपनी ने अपनी रफ्तार तब और अब भी बरकरार रखी है। उनका सिद्धांत है कि ग्राहकों को झूठे वादे कर, उन्हें साकार होने वाले सपने मत दिखाएं। वे ग्राहकों से भी कहना चाहते हैं कि डिस्काउंट और ऑफर के चक्कर में मत पड़ें। वे कहते हैं कि प्लॉट या फ्लैट लेने के लिए ग्राहक अपनी जीवन भर की सारी पूंजी लगा देते हैं, लोन भी लेते हैं। ऐसे में झूठे प्रलोभनों में फंसकर जीवन भर दुखी रहने की बजाय प्रॉपर्टी खरीदते समय ही सावधानी बरतने से जीवन भर का कष्ट दूर हो जाएगा। उनका कहना है कि घर का सपना भी सूकुन के साथ पूरा होता है और भविष्य में अगर उसे बेचना चाहो तो दाम भी अच्छे मिलते हैं। इसलिए ग्राहकों को हर समय सही बिल्डर और सही ब्रोकर का चयन करना आवश्यक है।

काटोल रोड या पश्चिम नागपुर हॉट डेस्टीनेशन

मेहता जी का मानना है कि इस समय काटोल रोड़, खासकर पश्चिम नागपुर प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए हॉट डेस्टीनेशन बन गया है। मेहता जी कहते हैं कि शहर के चारों ओर प्रॉपर्टी बिक रही हैं पर कहीं एनएमआरडीए स्विकृत नहीं, तो कहीं अन्य समस्याएं हैं। वहीं नेचर लव्हर पश्चिम नागपुर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यहां फुटाला, अंबाझरी तालाब और गोरेवाड़ा लेक, गोरेवाड़ा झू भी हैं। जीरो माइल से और अन्य स्कूल कॉलेजों से कनेक्टीविटी नजदीक है।

प्रति लेआउट में रखा 60-40 का अनुपात

अपनी सफलता का राज बताते हुए मेहता जी ने बताया कि उनका नियम है कि वे अपने लेआउट में 60 प्रतिशत के एंड यूजर को ही देते हैं और बचे हुए 40 प्रतिशत निवेशकों के लिए रखते हैं। उनकी सारी स्कीम में लोग रहने लगे हैं। केवल निवेशकों को देने से स्किम खंडहर में बदल जाने में देर नहीं लगती। उनकी सारी स्कीम में 10 प्रतिशत पुराने ग्राहक ही होते हैं या उनके रेफरेंस से नए ग्राहक आते हैं। इन दिनों निवेशक शहर और बाहर के भी आ रहे हैं। दोनों का अनुपात 50-50 प्रतिशत है। उन्होंने सुझाया कि शहर से दूर निवेश में ज्यादा एप्रिसिएशन और किफायती दाम में प्लाट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नए क्षेत्र में निवेश करने से ज्यादा लाभ होता है।

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट