Apple Co Founder Legacy ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

24 फरवरी का इतिहास: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म

Steve Jobs Birthday: 24 फरवरी को एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्मदिन है। गैराज से कंपनी शुरू कर उन्होंने कंप्यूटर व मोबाइल की दुनिया बदल दी। भारत यात्रा ने उनके सोच पर गहरा प्रभाव डाला।

अंकिता पटेल

Apple Co Founder Legacy: इतिहास में 24 फरवरी की तारीख 'एप्पल' के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पादों के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया।

जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्हें बौद्ध धर्म बहुत आकर्षित करता था और उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की तथा पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल शासक मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।

1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए 'वॉयस ऑफ अमेरिका' ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1948 : अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।

1955: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म।

1961: मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।

1983: असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002: कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2013: राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिए क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

2019: जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में पुलिस उपाधीक्षक, सेना का जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर।

2022: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला।

2024: उत्तर प्रदेश के कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 22 लोगों की मौत।

2025: भारत, ब्रिटेन ने व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी