24 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

24 जुलाई का इतिहास : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की बनीं पहली महिला ग्रैंडमास्टर

24 July History-शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था। 

दीपिका पाल
नई दिल्ली: शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।  पच्चीस मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ। चेस में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। हर साल World Chess Organzation FIDE के द्वारा विश्व स्तर पर चेस की प्रतियोगिता कराई जाती है, जिसमें जीतने वाले को ग्रैंडमास्टर का टाइटल दिया जाता है। अब तक कई भारतीय इस टाइटल को जीत चुके हैं।

आइए जानते है देश-दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं...

1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।

1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।

1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।

1937: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्म।

1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा।

1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़े़ सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।

1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफ़री आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता।

1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।

2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

2014: एयर अल्जीरी की उड़ान संख्या 5017 के रवाना होने के 50 मिनट बाद इसका हवाई नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटा। माली में विमान का मलबा मिला। सभी 116 यात्रियों की मौत।

2023: भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर 11वें दौर की बातचीत पूरी की।

2024: नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त ; 18 लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के अनुसार

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान