किशोरी लाल के साथ प्रियंका गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

किशोरी लाल की जीत पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा भैया पर था भरोसा

शानू शर्मा

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में भाजपा के हाल ने सभी को हैरत में डाल दिया है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के बीच  कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अमेठी सीट ने खिंचा है। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल यादव ने बीजेपी की धाकर नेता स्मृति ईरीनी को काफी बड़े मार्जन से पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कते हुए प्रियंका ने लिखा "किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !"

भारी मतों का अंतर 

निर्वाचन आयोग के अपराह्न तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से स्मृति ईरानी से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं।  बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ अपनी और किशोरी लाल का एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें दोनों जमीन पर बैठ कर खाना खाते नजर आ रहे हैं। उत्तरप्रदेश में इतनी बड़ी हार के बाद अभी तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय