निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: मीडिया ने बनाया तिल का ताड़, गडकरी ने लगाई लताड़

Gadkari Retirement Rumours: गडकरी की युवाओं को आगे लाने की अपील को रिटायरमेंट से जोड़ने पर निशानेबाज ने मीडिया की अटकलों और नेताओं की प्रेस से दूरी पर व्यंग्य किया है।

अंकिता पटेल

Highlights

  • नितिन गडकरी ने युवाओं को आगे लाने की बात को राजनीतिक संन्यास से जोड़ने वाली खबरों पर नाराजगी जताई।

  • उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद अनुभव और जिम्मेदारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

  • लेख में मीडिया की अटकलों और नेताओं की प्रेस से दूरी पर व्यंग्य किया गया है।

  • गडकरी के मुताबिक, बड़ों का अनुभव और युवाओं का जोश मिलकर तरक्की का रास्ता बनाते हैं।

Media Reporting and Political Satire: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अर्थ का अनर्थ करने वाले मीडिया पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने युवाओं को आगे आने को कहा तो झूठी खबर छापी गई कि गडकरी रिटायर होने वाले हैं।'

हमने कहा, 'यह खोजी पत्रकारिता का एक प्रकार है जिसमें अटकलें लगाई जाती हैं। मीडिया ने अनुमान लगाया कि जब गडकरी ने कहा कि अब तरुणों को सामने आना चाहिए, तो इसका मतलब यह हुआ कि वह थक गए हैं और जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। खबरें इसी तरह निकाली जाती हैं। पत्रकारों की इसी तरह अंदाजी टोला मारने की प्रवृत्ति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अत्यंत सतर्कता व सावधानी बरतते हैं। 12 वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं ली। सिर्फ एक बार उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने अत्यंत अनुकूल और चुने हुए मनपसंद सवालों का उत्तर देते हुए अपनी दिनचर्या, खान-पान और देशसेवा का बखान किया था।'

पड़ोसी ने कहा, 'मोदी जानते हैं कि मीडिया के सामने गए तो वह असहज करने वाले तीखे सवाल पूछ सकता है। बाल की खाल निकाल सकता है इसलिए उससे दूरी ही भली! वह मन की बात कहकर एकांगी या एकतरफा संवाद कर लेते हैं।'

हमने कहा, 'गडकरी की बात अलग है। उनके पत्रकारों से मित्रवत संबंध हैं। उनके ओवरब्रिज, अंडरब्रिज और सड़क निर्माण के जरिए देश की प्रगति के प्रयासों की मीडिया ने हमेशा प्रशंसा की है। यहां तक कि उन्हें 'रोडकरी' का नाम भी दिया है। नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि युवाओं को आगे लाने की उनकी बात को राजनीतिक संन्यास से जोड़ना गलत है। उनका उद्देश्य एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अनुभव और ज्ञान का हस्तांतरण करना है। मतलब बड़ों का होश और युवाओं का जोश मिल जाने से ही तरक्की होगी। वह इस तरह का तालमेल या कॉम्बिनेशन चाहते हैं जिसमें युवा जिम्मेदारियां या उत्तरदायित्व निभाना सीखें। जल व कृषि क्षेत्र में गडकरी अनेक वर्षों से सार्थक कार्य कर रहे हैं, उनके पास कार्यानुभव का खजाना है। युवा उनसे मार्गदर्शन लें तो वह पथप्रदर्शन करते रहेंगे।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, कुछ भी हो, जब मीडिया सनसनी फैलाता है तो नेता की तबीयत अनमनी हो जाती है। इसीलिए बड़े नेताओं को सिर्फ भक्तों से लगाव है। स्वतंत्र मीडिया से नहीं!'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान