महात्मा गांधी, साबरमती आश्रम, (सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

31 जुलाई का इतिहास : साबरमती आश्रम से लिखी गई आजादी की कहानी, क्यों है आज का खास दिन?

Gandhi Sabarmati Ashram: 31 जुलाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में खास दिन है। 1933 में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा, जिसने सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों को जन्म दिया।

अंकिता पटेल

Mahatma Gandhi Sabarmati Ashram: देश के स्वतंत्रता संग्राम में 31 जुलाई के दिन का खास महत्व है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया।

गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।

1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।

1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940: स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।

1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1980: हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।

1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

2006: श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।

2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।

2012: अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में छह पदक (चार स्वर्ण और दो रजत) जीतने का कीर्तिमान बनाया।

2024: ईरान की राजधानी में एक हवाई हमले में हमास का नेता इस्माइल हनियेह मारा गया।

2025: रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले