नवभारत डिजाइन फोटो  
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल, देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल

Tipu Sultan Praise: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुलतान की तारीफ के बाद राजनीति गरमा गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग की।

अंकिता पटेल

Harshvardhan Sapkal Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, वर्तमान काल को न देखते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सीधे भूतकाल में चले गए। उन्होंने हैदरअली के बेटे टीपू सुलतान की तारीफ कर दी जिन्हें शेर-ए-मैसूर कहा जाता था। टीपू ने अपने शौर्य से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने युद्ध में रॉकेट का इस्तेमाल किया था जिसे फ्रांसीसी कारीगरों ने बनाया था। कर्नाटक के इतिहास में श्रीरंगपट्टनम का युद्ध मशहूर है।'

हमने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में रहकर टीपू सुलतान का गुणगान करने वाले सपकाल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सपकाल को शर्म आनी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ जंग कर स्वराज्य की स्थापना की थी जबकि टीपू सुलतान ने हजारों हिंदुओं को मौत के घाट उतरवा दिया। ऐसे हिंदू विरोधी अत्याचारी की तारीफ हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपकाल को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए,'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, सपकाल ने मुस्लिम वोट बैंक का ध्यान रखते हुए टीपू की तारीफ के पुल बांध दिए, इस तरह की राजनीति हर पार्टी में होती है। इंदिरा गांधी की चापलूसी करते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने कहा था इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया, इसी तरह कुछ समय पूर्व ओडिशा के बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। यह रहस्य उन्हें गंधमर्दन पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले संत गिरिजा बाबा ने बताया था।'

हमने कहा, 'निशानेबाज यदि बीजेपी सांसद ने मोदी का महिमामंडन किया तो इसमें आश्चर्य की कौन सी बात है। स्वयं मोदी को भी अपने दिव्य स्वरूप की अनुभूति हुई थी तभी तो उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व कहा था कि मुझे लगता है कि मैं बॉयोलॉजिकल नहीं हूं। उन्होंने मां गंगा से गहरा नाता जोड़ रखा है। बीजेपी के भक्तजन चाहें तो भीष्म पितामह के समान मोदी को भी गंगापुत्र कह सकते हैं। इसी तरह कुछ माह पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने अपनी दिव्य दृष्टि से टीशर्ट और जीन्स पहनने वाले राहुल गांधी में नीलवर्ण और पीतांबरधारी भगवान राम के दर्शन किए थे। हमारी विभिन्न पार्टियों के नेता कब क्या ज्ञान बाटेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट