मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो) 
नवभारत विशेष

जाने कहां है आज मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल के हार्बर मार्ग पर  विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी (Vashi) /नेरुल (Nerul)/पनवेल (Panvel) से ठाणे जाने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी /वडाला रोड से वाशी/ बेलापुर/ पनवेल के लिए छूटने वाली और सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक सीएसएमटी के लिए पनवेल/ बेलापुर/ वाशी से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी

ब्लॉक अवधि के दौरान 20 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10  शाम 6.00 बजे तक मेनलाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है। सीएसएमटी-कल्याण मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा।

बोरीवली-गोरेगांव के बीच जम्‍बो ब्लॉक

ट्रैक, सिग्नलिंग और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए रविवार को बोरीवली और गोरेगांव स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 3.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन लाइनों की सभी धीमी ट्रेनों को बोरीवली और गोरेगांव स्‍टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी। ब्लॉक अवधि में बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1,2,3 और 4 में से किसी भी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का आगमन/प्रस्‍थान नहीं होगा। 

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक