2 अगस्त का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

2 अगस्त का इतिहास : विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती

2 August History Events- 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलीपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: देश में खेलों के इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास महत्व रखता है। दरअसल यही वह दिन है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलीपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे। दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का डिज़ाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।

जानकारी के लिए बताते चलें, विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप एक अंडर-20 शतरंज टूर्नामेंट है (प्रतियोगिता के वर्ष में 1 जनवरी को खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए) जिसका आयोजन विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा किया जाता है। यह विचार विलियम रिट्सन-मॉरी के दिमाग की उपज था, जिन्होंने 1951 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया था । इसके बाद, 1973 तक, जब एक वार्षिक कार्यक्रम अपनाया गया, यह हर दो साल में आयोजित किया जाता रहा। 1983 में, लड़कियों के लिए एक अलग टूर्नामेंट की स्थापना की गई।

देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का पद बनाया गया।

1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।

1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' का डिज़ाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।

1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।

1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।

1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया। इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला करके उस पर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।

1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनों रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001 : पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।

2023: रूस ने रोमानिया सीमा के नजदीक यूक्रेन के बंदरगाह पर ड्रोन से हमले किये।

2024: कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भाषा एजेंसी के अनुसार

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा