खुदीराम बोस शहादत नवभारत डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

11 अगस्त का इतिहास : खुदीराम बोस: 18 साल की उम्र में हंसते-हंसते चढ़े फांसी, देशभक्ति की मिसाल बना बलिदान

Khudiram Bose Martyrdom: खुदीराम बोस ने 11 अगस्त 1908 को महज 18 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूमा। उनकी शहादत ने युवाओं में स्वतंत्रता का जज्बा भर दिया।

अंकिता पटेल

Khudiram Bose Freedom Struggle: देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई।

उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी।

यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया। खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उन्हें फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1877: अमेरिकी खगोलशास्त्री असाफ हॉल ने मंगल के चंद्रमा 'डीमॉस' की खोज की।

1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : पर्सिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 : दादरा और नागर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

2012: ईरान के तबरिज के निकट आए भूकंप में कम से कम 306 लोगों की मौत।

2017: मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में दो यात्री ट्रेन एक-दूसरे से टकराईं, कम से कम 41 लोगों की मौत और 179 अन्य घायल।

2023: रूस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के लिए लूना 25 नामक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया। यह 1976 के बाद रूस का पहला चंद्रमा मिशन था।

2024: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस भ्रष्टाचार मामले में बरी।

2025 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो रेल की बहुप्रतीक्षित 'येलो लाइन' का उद्घाटन किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना