ज्योति बसु, सौरव गांगुली,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन

July 8 History Sourav Ganguly Birth Anniversary: 8 जुलाई इतिहास में एक खास दिन है। इसी दिन पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु व भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ थी।

अंकिता पटेल

Jyoti Basu Sourav Ganguly: भारत के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में कद्दावर राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

'कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह' कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था, जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है।

उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पहुंचे।

1914: कद्दावर वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।

2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

2022: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या।

2024: जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकियों का हमला, चार जवान शहीद।

2025: अंतरराष्ट्रीय अदालत ने महिलाओं पर अत्याचार के लिए तालिबान नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव