हिग्स बोसॉन,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

4 जुलाई का इतिहास: हिग्स बोसॉन से स्वामी विवेकानंद तक, जानिए ये प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

July 4 History: 4 जुलाई के इतिहास में 2012 में हिग्स बोसॉन कण की खोज की घोषणा और 1902 में स्वामी विवेकानंद के निधन जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं जानिए।

अंकिता पटेल

Higgs Boson Discovery Day: 4 जुलाई का दिन इतिहास, विज्ञान और आध्यात्मिक जगत की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन वर्ष 2012 में विज्ञान की दुनिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, जब जिनेवा स्थित यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) के वैज्ञानिकों ने लंबे समय से खोजे जा रहे हिग्स बोसॉन (गॉड पार्टिकल) के ठोस प्रमाण मिलने की घोषणा की। इस खोज को आधुनिक भौतिकी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया। इतिहास में चार जुलाई की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।

1827: न्यूयार्क से दास प्रथा खत्म करने की घोषणा हुई।

1897: आंध प्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1902: भारतीय मनीषी स्वामी विवेकानंद का निधन।

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963: तिरंगा का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण 'हिग्स बोसॉन' की खोज कर ली है।

2022: पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा माइक्रोवेव ओवन के आकार वाला नासा का एक उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा से अलग हुआ।

2023: रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त।

2025: गाजा में इजराइली हमले में 35 लोग मारे गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा