(फोटो: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता

Bangladesh Recognition History: 10 जुलाई 1973 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया। 1971 के युद्ध के 2 वर्ष बाद यह कदम उठाया।

अंकिता पटेल

Pakistan Recognized Bangladesh 1973: इतिहास में 10 जुलाई की तारीख दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वर्ष 1973 में इसी दिन पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित कर बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया। यह फैसला भारत-पाकिस्तान युद्ध के लगभग दो वर्ष बाद आया।

1971 के युद्ध के बाद बना था बांग्लादेश

दिसंबर 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस युद्ध के परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश के रूप में एक नए स्वतंत्र देश के रूप में उभरा। युद्ध के दौरान करीब 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया, जिसे विश्व इतिहास के सबसे बड़े सैन्य आत्मसमर्पणों में से एक माना जाता है।

दो साल बाद मिली आधिकारिक मान्यता

हालांकि बांग्लादेश 1971 में स्वतंत्र हो गया था, लेकिन पाकिस्तान ने उसे तुरंत मान्यता नहीं दी। लगभग दो वर्षों तक दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव बना रहा। आखिरकार 10 जुलाई 1973 को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने प्रस्ताव पारित कर बांग्लादेश को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य बनाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी।

दस जुलाई की तारीख पर इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624 : हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1907 : फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1965 : महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कॉलेज ग्वालियर में खुला।

1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972 : मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986 : भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1999 : जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।

यह भी पढ़ें:-

2005 : भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008 : केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।

2020: भारत, चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुए।

2022: श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत।

2024: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत।

2025: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप तय।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर