प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

27 January History: पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की घोषणा

West Bengal Bird Flu: 2008 में पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैला था, जिसमें लाखों मुर्गे, चूजे और अंडे नष्ट किए गए। बीरभूम से शुरू होकर बीमारी ने आधे राज्य को प्रभावित किया।

अंकिता पटेल

नई दिल्ली: पिछले लगभग डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वर्ष 2008 में पश्चिम बंगाल के मुर्गी पालकों के लिए बर्ड फ्लू की बीमारी नुकसान का सबब बनी।

राज्य के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप होने से बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुटों को नष्ट कर दिया गया। बीमारी की शुरुआत 16 जनवरी, 2008 को बीरभूम जिले से हुई और फिर देखते देखते तकरीबन आधा राज्य इस बीमारी की चपेट में आ गया। 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इस बीमारी के 13 जिलों में फैलने की जानकारी दी गई।

राज्य में बड़े पैमाने पर पोल्ट्री गतिविधियां और वातावरण में मौजूद नमी को बीमारी के तेजी से फैलने का कारण बताया गया। पक्षियों से इंसानों तक पहुंचने वाली इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पोल्ट्री उत्पादों को राज्य से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1944 : सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।

1959 : पहले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला नयी दिल्ली में रखी गई।

1964 : फ्रांस ने चीन को मान्यता दी और उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई।

1967 : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनेडी में अंतरिक्षयान अपोलो-1 में अचानक आग लगने से उसमें उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1967 : अमेरिका और सोवियत संघ सहित 60 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक संधि पर हस्ताक्षर कर बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का संकल्प लिया और अंतरिक्ष में व्यापक तबाही वाले हथियारों पर रोक का समर्थन किया।

1969 : इराक ने 14 व्यक्तियों को जासूसी के आरोप में सरेआम फांसी पर लटका दिया। इनमें नौ यहूदी थे।

1974 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू स्मृति संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया।

1996 : फ्रांस ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया। इस बम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो बरस बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की कि दक्षिण प्रशांत में परीक्षण स्थल पर सदियों तक इस विस्फोट का विषैला प्रभाव बना रहेगा।

2006 : क्षय रोग के खिलाफ स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में घोषित विश्वव्यापी अभियान के तहत ब्रिटेन ने भारत में इस बीमारी के नियंत्रण के लिए 7.9 करोड़ डॉलर देने का ऐलान किया।

2007 : पाकिस्तान के पेशावर में एक धार्मिक जुलूस से पहले एक फिदायीन बम हमले में 14 व्यक्तियों की मौत, जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे।

2008 : पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य कुक्कुट नष्ट किए गए।

2013 : अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारियों की मौत।

2021 : कैमरून में सड़क हादसे में 53 यात्रियों की मौत।

2022 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत।

2025 : भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का फैसला किया और दोनों पक्ष संबंधों को "स्थिर और बहाल" करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमत हुए।

भाषा एजेंसी के द्वारा

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे