आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

25 सितंबर का इतिहास: आज दो बड़े राजनीतिक दिग्गजों का जन्मदिन, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं

25 September History In Hindi: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम चौधरी देवी लाल का जन्म।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि, प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। वह हरियाणा में "ताऊ देवी लाल" के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।

देश- दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।

1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।

1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1984: मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1985: अकाली दल ने पंजाब के चुनाव में जीत दर्ज की।

1992: चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझाओ 7' का प्रक्षेपण किया।

2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

2020: मशहूर गायक एस।पी।बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।

2020: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, जिसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।

भाषा एजेंसी के द्वारा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान