पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

7 मार्च का इतिहास: हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष अज्ञेय का जन्म, सुनील गावस्कर ने रचा 10,000 रनों का कीर्तिमान

7 March History: 7 मार्च की तारीख भारतीय क्रिकेट के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार किया था।

आकाश मसने

Sunil Gavaskar 10000 Runs World Record: इतिहास के पन्नों में 7 मार्च की तारीख कई ऐतिहासिक मोड़ लेकर आई है। भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यह दिन एक उत्सव जैसा है, क्योंकि साल 1987 में आज ही के दिन क्रिकेट जगत में 'लिटिल मास्टर' कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का जादुई आंकड़ा पार किया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी थी।

हालांकि, उनके बाद कई बल्लेबाजों ने रन के इस शिखर को छुआ है। मगर इस रिकॉर्ड की जब भी बात होती है, गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब यह उपलब्धि हासिल करेगा, तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था।

साहित्य और राजनीति का संगम

आज का दिन हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की जयंती का भी है। 1911 में जन्मे 'अज्ञेय' ने आधुनिक हिंदी कविता और गद्य को एक नई दिशा दी। वहीं, भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत का 1961 में निधन भी आज ही के दिन हुआ था, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में अमिट छाप छोड़ी।

देश दुनिया के इतिहास में सात मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1911 : हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' का जन्म

1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का एंटीगुआ में जन्म।

1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 : इजराइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।

1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।

1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।

1987 : अमेरिका के माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व मुक्केबाजी संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन प्रक्षेपित की, जो सूरज की परिक्रमा करती है और सूरज जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म 'द हर्ट लॉकर' के लिए दिया गया।

2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए।

2024: भारत सरकार ने कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर को आतंकवादी घोषित किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है