संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर 50 देशों ने किए हस्ताक्षर (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

History Of 26 June: 26 जून का दिन वैश्विक इतिहास में मील का पत्थर है, जब सैन फ्रांसिस्को में पचास राष्ट्रों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को स्वीकार कर विश्व शांति की ओर मजबूत कदम बढ़ाया था।

आकाश मसने

History Of 26 June United Nations Charter: इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौहार्द, सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गठित संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के इतिहास में 26 जून की तिथि स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। सन 1945 में आज ही के दिन इस ऐतिहासिक वैश्विक संस्था के बुनियादी घोषणापत्र को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिली थी। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।

आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल था, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज विश्व के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।

1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1843 : हांगकांग को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1894 : जर्मनी के कार्ल बेंज को गैसोलीन से चलने वाली ऑटोमोबाइल के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला।

1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

1982 : एअर इंडिया का पहला बोईंग विमान 'गौरीशंकर' मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त।

2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।

2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।

2004 : मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।

2024: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता दी। NDA सरकार के सत्ता में आने के 10 साल बाद लोकसभा को विपक्ष का नेता मिला।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे